KamaiPlus · ऑफ़लाइन GST बिलिंग सॉफ्टवेयर
आपकी दुकान का डिजिटल साथी
KamaiPlus भारतीय दुकानों के लिए ऑफ़लाइन GST बिलिंग सॉफ्टवेयर है। बिलिंग, स्टॉक और उधार आपके अपने Windows PC पर चलते हैं: बारकोड गन से स्कैन करें, बिल और दाम के लेबल छापें, और हर रुपये का हिसाब रखें। आपका डेटा आपकी दुकान में रहता है।
किराना, फटाका, कपड़ा, हार्डवेयर, जनरल स्टोर, रेस्टोरेंट और कैफ़े के लिए, भारत में बना। Android ऐप Google Play पर।
1004, chawal, chai या sabun लिखकर देखें। या किसी आइटम पर टैप करें।
आपके ब्राउज़र में लाइव डेमो। आइटम और GST दरें नमूना हैं; कुछ सेव नहीं होता।
पहले बिल से CA की फ़ाइल तक।
पूरे दिन का एक ऐप: भीड़ में बिलिंग, दोपहर में स्टॉक, शाम को उधार, महीने के अंत में GST।
तेज़ बिलिंग POS
बारकोड गन, कीबोर्ड शॉर्टकट, होल्ड पर कई बिल, स्प्लिट पेमेंट, कैश, UPI QR और उधार।
F1 · F10 · / · Ctrl+Hबारकोड स्टूडियो
खुले सामान के लिए अपने कोड बनाएँ और थर्मल लेबल रोल पर दाम के लेबल छापें।
38 × 25 mm · 2 एक साथ · EAN-13खाता (उधार)
उधार के बिल अपने आप ग्राहक के खाते में। थोड़ा या पूरा चुकता करें, WhatsApp पर याद दिलाएँ।
उधार → खाता → चुकतास्टॉक और खरीद
सप्लायर से माल, कम स्टॉक की चेतावनी, साइज़ और रंग जैसे वेरिएंट, Excel से दाम की लिस्ट।
माल आया → लेबल → स्कैनGST और रिपोर्ट
GST बिल, पोर्टल के लिए GSTR-1 JSON, CA के लिए Tally एक्सपोर्ट, और दिन, महीने व आइटम के हिसाब से बिक्री।
GSTR-1 JSON · Tally XML · Excelशुरू से सुरक्षित
मास्टर पासवर्ड, PC पर हर घंटे बैकअप, USB या Google Drive पर एक और कॉपी, और हर शिफ़्ट की कैश रिपोर्ट।
लॉक · बैकअप · रिस्टोरहाथ कीबोर्ड से हटते ही नहीं।
स्कैन, Enter, F10। बिल छपता है और अगला ग्राहक स्क्रीन पर। ऊपर डेमो में कोई की दबाएँ, यहाँ जलती दिखेगी।
खुले सामान का भी बारकोड।
नाम और दाम लिखें, KamaiPlus आइटम को अपना कोड देता है और लेबल छापता है। चिपकाइए, अगली बिक्री एक स्कैन में। यहाँ आज़माएँ।
38 × 25 mm लेबल, 2 एक साथ, TSC TE244 रोल जैसा
लेबल के बारे में औरआपके धंधे के हिसाब से तैयार।
काउंटर के लिए बना, अपने औज़ार की तरह।
ज़्यादातर बिलिंग ऐप इंटरनेट पर चलने वाला सालाना प्लान हैं। KamaiPlus सॉफ़्टवेयर है जिसे आप इंस्टॉल करते हैं, एक बार लाइसेंस लेते हैं और चलाते रहते हैं।
| काउंटर पर क्या ज़रूरी है | आम सालाना-प्लान ऐप | KamaiPlus |
|---|---|---|
| पैसे कैसे | बिलिंग चालू रखने को हर साल रिन्यू | आपके PC के लिए एक लाइसेंस |
| इंटरनेट बंद हो जाए | कुछ स्क्रीन को इंटरनेट चाहिए | पूरा ऐप चलता रहता है |
| बिल कहाँ रहते हैं | कंपनी के सर्वर पर | आपकी दुकान के PC पर, हर घंटे बैकअप |
| दाम के लेबल | अक्सर अलग टूल | अंदर ही, आपके अपने कोड के साथ |
| हिंदी आइटम नाम | जैसे लिखा वैसे ही खोजें | English में लिखें, हिंदी नाम मिले |
इंटरनेट जाए, काउंटर चलता रहे।
हर बिल पूरा होते ही PC पर सेव। दिन भर बैकअप चलते हैं, और जब चाहें USB या Google Drive पर एक और कॉपी।
पहले बिल तक चार कदम।
लाइसेंस की लें
WhatsApp पर बात करें या डेमो बुक करें। हम आपके PC के लिए की भेजते हैं।
डाउनलोड और इंस्टॉल
Windows 10 और 11 के लिए एक इंस्टॉलर। अपडेट अपने आप आते हैं।
एक बार एक्टिवेट
की डालें और दुकान का मास्टर पासवर्ड रखें।
सेटअप और बिलिंग
दुकान की जानकारी और आइटम डालें, या Excel से दाम की लिस्ट लाएँ।
एक लाइसेंस। हमेशा आपका।
- बिलिंग, खाता, स्टॉक, लेबल और GST रिपोर्ट
- आपके PC पर अपने आप अपडेट
- हिंदी, मराठी या English में WhatsApp पर सेटअप मदद
- खरीदने से पहले फ्री डेमो
दाम आपकी दुकान और काउंटर पर निर्भर है। अपनी दुकान के बारे में बताइए, हम सही लाइसेंस सुझाएँगे।
+91 86699 97711दुकानदारों के लिए फ्री टूल्स।
न साइन-अप, न इंस्टॉल। यहीं ब्राउज़र में इस्तेमाल करें।
GST कैलकुलेटर
दाम में GST जोड़ें या MRP से निकालें, CGST, SGST या IGST के बँटवारे के साथ।
कैलकुलेटर खोलेंबारकोड जनरेटर
EAN-13 स्टोर कोड या Code 128 बारकोड बनाएँ और लेबल की शीट छापें।
बारकोड बनाएँउधार रिमाइंडर मैसेज
English, हिंदी या मराठी में विनम्र WhatsApp याद-दहानी, UPI पे लिंक के साथ।
याद-दहानी लिखेंइससे जुड़े लेख
दिवाली में फटाका दुकान की बिलिंग: 12 बातों की चेकलिस्ट
दिवाली 2026 के लिए फटाका दुकान का काउंटर तैयार करें: दाम की लिस्ट, लेबल, प्रिंटर, कैश, UPI, उधार और बैकअप। भीड़ वाले हफ़्ते के लिए 12 बातें।
GST और हिसाबGST बिल का फ़ॉर्मेट: दुकान के बिल पर क्या-क्या ज़रूरी है
Rule 46 के हिसाब से GST टैक्स इनवॉइस पर क्या-क्या ज़रूरी है, ₹50,000 से कम के B2C बिल में क्या छूट है, इनवॉइस नंबर के नियम और ई-इनवॉइस कब लगता है।
दुकान चलानाकिराना दुकान के लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर कैसे चुनें
किराना बिलिंग सॉफ्टवेयर चुनने की 12 बातें: बिना इंटरनेट, बारकोड और खुला सामान, हिंदी खोज, GST, उधार खाता, स्टॉक, प्रिंटर, बैकअप और खर्च।
दुकानदार हमसे ये पूछते हैं
क्या बिना इंटरनेट चलता है?
हाँ। बिलिंग, स्टॉक, खाता, रिपोर्ट और प्रिंट सब PC पर चलते हैं। इंटरनेट सिर्फ़ अपडेट, लाइसेंस चेक और Google Drive कॉपी के लिए।
कौन से प्रिंटर चलते हैं?
Windows में लगा कोई भी रसीद प्रिंटर (58 mm और 80 mm), A4 प्रिंटर, और बारकोड लेबल के लिए TSC TE244 जैसे थर्मल लेबल प्रिंटर।
मेरे आइटम पहले से Excel में हैं।
सेटअप में Excel से दाम की लिस्ट लाइए। बिना बारकोड वाले आइटम को स्टोर कोड मिलता है जिसका लेबल छाप सकते हैं।
दाम कितना है?
दुकान और काउंटर की गिनती पर निर्भर है। फ्री डेमो बुक करें या WhatsApp करें, हम सही लाइसेंस सुझाएँगे।