1. होम
  2. मदद
  3. इन्वेंटरी और स्टॉक

स्टॉक, रीऑर्डर लिस्ट और ऑडिट ट्रेल

Inventory & Stock तीन सवालों के जवाब देता है: क्या खत्म हो रहा है, स्टॉक कितने का है, और कोई गिनती क्यों बदली।

अपडेट: 4 अक्टूबर 2026KamaiPlus Desktop 4.987 मिनट

Reorder Radar

Inventory का Reorder Radar: कम स्टॉक वाले आइटम के कार्ड, बचा स्टॉक, लेवल और कमी के साथ 1 2 3 4 5 6 7 8
डेमो दिन के बाद Inventory: अपने चेतावनी लेवल पर या नीचे के आइटम।
  1. 1Tracked SKUs: वे आइटम जिनका स्टॉक गिना जाता है।
  2. 2Inventory Asset: स्टॉक × लागत दाम।
  3. 3Reorder Alert: कितने आइटम को स्टॉक चाहिए।
  4. 4Reorder Radar और Stock Audit Trail टैब।
  5. 5Order all on WhatsApp।
  6. 6हर कार्ड: बचा स्टॉक, बिक्री और लागत दाम, चेतावनी लेवल (Min Threshold) और Deficit (कमी)।
  7. 7+10 Stock: माल आने पर झटपट रीस्टॉक।
  8. 8Order: सिर्फ़ इस आइटम का WhatsApp ऑर्डर।

रीस्टॉक

  • कार्ड पर +10 Stock उस आइटम में दस यूनिट जोड़ता है, ऑडिट ट्रेल में दर्ज होकर।
  • बिल और खरीद दाम वाली असली डिलीवरी के लिए ऊपर Inward Bills या Purchases इस्तेमाल करें; लागत दाम भी अपडेट होता है।
  • Excel Import पूरी शीट ले आता है, देखें Excel इम्पोर्ट।

WhatsApp पर ऑर्डर

Order all on WhatsApp रीऑर्डर लिस्ट से रीस्टॉक ऑर्डर बनाता है।

Restock order on WhatsApp खिड़की: 21 कम वाले आइटम पर टिक और सुझाई मात्रा 1 2 3 4
1सेव सप्लायर चुनें, या नाम और WhatsApp नंबर लिखें। 2जो नहीं चाहिए उसका टिक हटाएँ। 3सुझाई मात्रा, जिसे बदल सकते हैं। 4Continue on WhatsApp।
उदाहरण

डेमो दिन के बाद 21 आइटम कम थे। जो दुकान कहीं और से लेती है उनका टिक हटाकर बाकी Shree Ganesh Distributors को भेजने में एक मिनट से कम लगता है।

Stock Audit Trail

गिने जाने वाले आइटम के स्टॉक का हर बदलाव दर्ज रहता है: क्या बदला, क्यों, कितने से कितने, और कब।

स्टॉक ऑडिट ट्रेल: खरीद और ओपनिंग स्टॉक की हलचल, पुराने और नए स्टॉक के साथ
Shree Ganesh Distributors और Metro Wholesale Traders से खरीद, फिर Excel इम्पोर्ट से ओपनिंग स्टॉक।
प्रकारकहाँ से आता हैउदाहरण
PURCHASEस्टॉक इनवर्ड, सप्लायर का बिल, रीस्टॉकSunflower Oil 1 L +24 (47 → 71)
ADJUSTMENTExcel से ओपनिंग स्टॉक, कोई सुधारFloor Cleaner 1 L +12 (0 → 12)
SALEकोई बिलToor Dal 1 kg −1
RETURNRestock टिक वाला सेल्स रिटर्नPaneer 200 g +1

स्टॉक की कीमत

Inventory Asset हर गिने जाने वाले आइटम का स्टॉक × उसका लागत दाम है। unlimited stock वाले आइटम नहीं गिने जाते। लागत दाम ताज़ा रखें (खरीद उन्हें अपडेट करती है), तो यही लागत पर आपकी शेल्फ़ की कीमत है।

© 2026 ProVenture · KamaiPlus भारत के प्यार में बना हुआ

मेनू

आपकी दुकान ब्लॉग फ्री टूल्स लाइसेंस सवाल हमारे बारे में एक नज़र में संपर्क
WhatsApp पर बात करें फ्री डेमो बुक करें