1. होम
  2. मदद
  3. कीबोर्ड शॉर्टकट

कीबोर्ड शॉर्टकट

पूरा बिल बिना माउस के बन सकता है: स्कैन, Enter, अगला ग्राहक। नीचे का स्टेटस बार हमेशा मौजूदा स्क्रीन पर चलने वाली कीज़ दिखाता है।

अपडेट: 5 अक्टूबर 2026KamaiPlus Desktop 4.983 मिनट

ऐप में कीज़ देखें

All keys लिस्ट खुली हुई Billing POS: F1 नया बिल, F2 अगला बिल, / सर्च, F4 कैश, F8 UPI, F9 क्रेडिट, F10 बिक्री पूरी, Esc सर्च खाली, Ctrl+H होम, Ctrl+L लॉक 1 2 3
All keys खुली हुई Billing POS। डेमो दुकान में पेमेंट कीज़ चालू हैं।
  1. 1स्टेटस बार में इस स्क्रीन की कीज़।
  2. 2All keys: पूरी लिस्ट खोलता है।
  3. 3लिस्ट। बंद कीज़ (पेमेंट कीज़, या Khata बंद हो तो F9) नहीं दिखतीं।

ऐप में कहीं भी

कीक्या करती है
F1नया बिल: किसी भी स्क्रीन से Billing POS को नए बिल पर खोलता है।
Ctrl + HHome।
Ctrl + Lस्क्रीन लॉक करें। मास्टर पासवर्ड से उसी पेज पर फिर खुलती है।
Ctrl + Bबाईं ओर का मेन्यू दिखाएँ या छुपाएँ।

कोई विंडो खुली हो तो F1 और Ctrl + H कुछ नहीं करते, ताकि आधा भरा फ़ॉर्म कभी न खोए।

बिलिंग काउंटर पर

कीक्या करती है
/सर्च बॉक्स पर जाएँ।
↑ ↓सर्च के नतीजों में ऊपर-नीचे जाएँ।
Enterस्कैन हुआ या चुना हुआ आइटम जोड़ें।
खाली सर्च बॉक्स पर Enterबिल पूरा करें।
F10बिक्री पूरी करें।
Escसर्च खाली करें।
F1नया बिल टैब खोलें (पहला ग्राहक अभी सामान ले रहा हो तब दूसरा ग्राहक)।
F2अगले खुले बिल पर जाएँ, या सिर्फ़ एक खुला हो तो नया खोलें।
Ctrl + 1 … Ctrl + 9बिल टैब 1 से 9 पर जाएँ।

पेमेंट कीज़

नई दुकान के लिए बंद, ताकि गलती से दबी की भुगतान का तरीका न बदले। इन्हें Settings → Features ON / OFF → Payment keys में चालू करें।

कीभुगतान
F4कैश
F8UPI / QR
F9Credit (उधार)। सिर्फ़ जब Khata चालू हो।

खिड़कियों में

खिड़कीकीक्या करती है
नया स्टॉक + लेबलEnterअगला बॉक्स; आखिरी बॉक्स पर नई लाइन।
नया स्टॉक + लेबलCtrl + Enterसेव करें और लेबल छापें।
WhatsApp मैसेजCtrl + Enterमैसेज के साथ WhatsApp खोलें।
कोई भी खिड़कीEscउसे बंद करें।

सिर्फ़ कीबोर्ड से बिल

उदाहरण: एक साथ दो ग्राहक

3 आइटम स्कैन → F1 (दूसरे ग्राहक का बिल) → 2 आइटम स्कैन → F2 (बिल 1 पर वापस) → खाली सर्च बॉक्स पर Enter: बिल 1 पूरा। बिल 2 अपने टैब में इंतज़ार करता है।

Silent ON होने पर हर Enter बिल प्रिंट भी करता है और कर्सर अगले स्कैन के लिए तैयार रहता है।

© 2026 ProVenture · KamaiPlus भारत के प्यार में बना हुआ

मेनू

आपकी दुकान ब्लॉग फ्री टूल्स लाइसेंस सवाल हमारे बारे में एक नज़र में संपर्क
WhatsApp पर बात करें फ्री डेमो बुक करें